इस साल का पहला और आखिरी सूर्य ग्रहण / भारत समेत नेपाल-पाकिस्तान में दिखा ग्रहण; उत्तराखंड में 98% तक सूरज छिपा, कंगन जैसा नजर आया
सुबह 9.16 बजे से शुरू हुआ ग्रहण, भारत में सबसे पहले मुंबई-पुणे में 10.01 बजे दिखा नेपाल, पाकिस्तान, सऊदी अरब, यूएई, इथियोपिया और कांगो में भी दिखा सूर्य ग्रहण
भारत समेत कई देशों में रविवार को सूर्य ग्रहण देखा गया। सुबह 9.16 बजे ग्रहण शुरू हुआ।भारत में यह सबसे पहले सुबह 10.01 बजे मुंबई-पुणे में दिखा। दिल्ली, राजस्थान, जम्मू और गुजरात समेत देश के कई हिस्सों में ग्रहण देखा गया। पड़ोसी देशों पाकिस्तान और नेपाल में भी ग्रहण देखा गया। अन्य देशों में ग्रहण पूरी तरह 3.04 बजे खत्म हुआ। कई जगहों पर खंडग्रास (आंशिक) सूर्यग्रहण के रूप में दिखाई दिया।
ये साल का पहला और आखिरी सूर्य ग्रहण था। इसके बाद अगला सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को भारत में दिखेगा। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में चंद्रमा, सूर्य को 98.6% तक ढक देगा, जिससे ये कंगन जैसी आकृति का दिखाई देगा। ज्योतिष ग्रंथों में इसे कंकणाकृति सूर्य ग्रहण कहा गया है।